दुमका, मार्च 8 -- शिकारीपाड़ा। शिकारीपाड़ा के मनकाडीह में आपसी विवाद को लेकर हुई पत्थरबाजी व मारपीट की घटना में महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच पूर्व से विवाद चल रहा था। जानकारी के मुताबिक मनकाडीह निवासी लड़का अंसारी के घर परिवार के सदस्य दिन भर रोजा रखने के बाद शाम की इफ्तार को लेकर बात विचार कर रहा था। इसी बीच पुरानी रंजीश को लेकर दूसरे पक्ष से विवाद बढ़ गया। जिससे एक पक्ष के द्वारा लड़का अंसारी के घर पर ताबड़तोड़ पत्थर बाजी शुरू कर दी। जिससे काफी देर तक घर से निकलना लोगों का मुश्किल हो गया। इसी बीच परिवार के कुछ लोग जैसे ही बाहर निकले कि पत्थर बाजी की घटना में घायल हो गया। अचानक पत्थर बाजी से पड़ोस के गए एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही शि...