मुजफ्फरपुर, जून 6 -- औराई। औराई चरपुरवा गांव में शनिवार को आपसी विवाद में हिंसक झड़प हो गई। इसमें अब्दुल वाजिद राईन व उनकी पत्नी जनीशा खातून जख्मी हो गई। जनीशा खातून का सिर फट गया। बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब्दुल वाजिद राईन ने थाना में आवेदन दिया है। इसमें नथुनी नदाफ, सीता खातून, मुकीम नदाफ को नामजद किया है। थानेदार हेमलता कुमारी ने बताया कि छानबीन की जाएगी। यह भी पढ़ें- आपसी विवाद में हिंसक झड़प, महिला गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...