गया, मार्च 5 -- आमस थाना क्षेत्र के हरिदासपुर गांव में आपसी विवाद में बुधवार को गोलीबारी की घटना हुई। सूचन पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया है। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि गांव के राकेश यादव और चंदन साव के बीच पुरानी रंजिश व बकाया पैसा मांगने को लेकर उपजे विवाद में गोलीबारी की घटना हुई है। यहां कई राउंड फायरिंग होने की जानकारी है। इसके बाद से होली के जश्न में डूबे गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। एसएचओ ने बताया कि चंदन साव ने राकेश यादव के विरुद्ध गोलीबारी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। चंदन का आरोप है कि सौ मीटर की दुरी से राकेश फायरिंग करते हुए घर की तरफ आया और जान से मार देने की धमकी देने लगा। जिसके डर से घट का दरवाजा बंद कर लिया और घटना की जानकारी पुलिस को दिया। हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.