आपसी विवाद में हत्या का आरोपी गिरफ्तार
चाईबासा, जून 18 -- चाईबासा, संवाददाता। हत्या के मामले में जगन्नाथपुर पुलिस ने आरोपी फंटूस लागुरी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है। आरोपी जगन्नाथपुर के छोटा महुलडीहा का रहने वाला है। यह जानकारी एसडीपीओ वहामन टूटीं ने दी। उन्होंने बताया कि 15 जून 2026 को काटेपाड़ा जंगल सुखदेव लंगर नाला में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला था, जो दुर्गंध दे रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया। देर शाम शव की पहचान 20 वर्षीय मुकेश बारजो के रूप में हुई, जो छोटा महुलडीहा का रहने वाला था। परिजनों ने बताया कि गांव के ही फंटूस लागुरी से कुछ दिन पहले आपसी विवाद हुआ था। यह भी पढ़ें- काटेपाड़ा जंगल में मिले युवक के शव मामले का खुलासा, हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार फंटूस ने मुकेश को जान से मार देने की धमकी दी थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.