आपसी विवाद में व्यक्ति ने की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार
पाकुड़, फरवरी 17 -- थाना क्षेत्र के चिरुडीह गांव स्थित मांझी टोला में रविवार की आधी रात एक पति ने अपनी 33 वर्षीया पत्नी की धारदार हथियार बसली से प्रहार कर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और सोमवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार, रविवार की रात पीटर मरांडी का अपनी पत्नी मिरु मुर्मू के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आवेश में आकर पीटर ने घर में रखी बसली से पत्नी की कनपट्टी पर जोरदार वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शोर सुनकर जुटे ग्रामीणों ने भागने की कोशिश कर रहे आरोपी पति को दबोच लिया। यहां बता दें कि मिरु मुर्मू पीटर मरांडी की तीसरी पत्नी थी। पीटर की पहली पत्नी का निधन हो गया था, वहीं दूसरी पत्नी ने भी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.