भागलपुर, मार्च 6 -- प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में एक वृद्ध को बाइक सवार लड़कों को सही से बाइक चलाने के लिए कहना महंगा पड़ गया। भवानीपुर निवासी 50 वर्षीय पीड़ित जगदीश मंडल ने बताया कि घर के दरवाजे पर बैठा था, इसी दौरान नारायणपुर निवासी अंग्रेज यादव तेज गति से मोटरसाइकिल चलाते हुए धूल उड़ाते हुए जा रहा था। जिसे धीरे चलने के लिए जैसे ही बोला वह घर से कट्टा लेकर जान मारने की नीयत से पहुंच गया। जिसकों लोगों ने धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभू कुमार ने बताया कि दोषी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में नवगछिया भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.