गंगापार, मार्च 25 -- घूरपुर थाना क्षेत्र के कांटी गांव में बुधवार सुबह आपसी विवाद के चलते दबंगों ने घर पर चढ़कर लाठी डंडे से महिला समेत तीन को लहूलुहान कर दिया। पीड़ित ने थाने पहुंच कर मामले की शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। घूरपुर क्षेत्र के कांटी गांव में मंगलवार शाम दो पक्षों में हुए आपसी विवाद ने बुधवार सुबह खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। कांटी गांव निवासी ताहिरा बेगम हनीफ ने थाने में में शिकायती पत्र देकर बताया कि पड़ोस के आरोपी इबरार, इसरार, सोनू, कल्लू से मंगलवार शाम को आपसी विवाद हुआ था। उसी को लेकर पहले से घात लगाए बैठे पड़ोसी युवकों ने एकजुट होकर उन पर अचानक लाठी डंडे के साथ घर पर चढ़कर हमला कर दिया। हमले में ताहिरा पत्नी हनीफ, सोनू पुत्र मकबूल, साबिर पुत्र अनीस का सिर फट गया और वे खून से लथपथ हो गए। हमले के दौरान शोर सुनकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.