देवरिया, मई 11 -- बरियारपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कुसहरी में सोमवार की सुबह एक युवक पर चाकू से हमला बोल कर घायल कर दिया गया। घायल युवक को उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। हालांकि आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस की तलाश में दबिश दे रही है।गांव के रवि चौहान पुत्र स्व.अमलेश चौहान सोमवार सुबह गांव के उत्तर दिशा में नदी के किनारे शौच को जा रहे थे। अभी वह देउर बाबा स्थान के समीप पहुंचे थे कि पहले से घात लगाकर बैठे लोगों ने चाकू से हमला बोल दिया। यह भी पढ़ें- दो युवकों को चाकू से किया घायल जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग पहुंचे और तत्काल रवि को उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया...