संभल, मार्च 3 -- ऐंचौडा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव सघन मछरिया में पति-पत्नी के आपसी विवाद के बाद 35 वर्षीय युवक द्वारा जहरीला पदार्थ पीने का मामला सामने आया है। उपचार के दौरान मेरठ ले जाते समय युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार युवक शराब पीने का आदी था। परिजनों का कहना है कि शनिवार को भी उसने शराब के नशे में पत्नी से विवाद किया। पत्नी द्वारा विरोध किए जाने पर गुस्से में आकर युवक ने घर में रखी घास सुखाने की जहरीली दवा पी ली। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे प्राथमिक उपचार दिलाया और बाद में मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को हालत अत्यंत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.