आपसी विवाद में युवक घायल
बेगुसराय, जून 20 -- नावकोठी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के रजाकपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पमपम कुमार का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नावकोठी में कराया गया। घटना को लेकर पमपम कुमार ने नावकोठी थाना में लिखित आवेदन देकर अपने ही भाई कारी राय समेत विशेखा देवी और समोल कुमार को नामजद आरोपित बनाया है। दर्ज शिकायत में उसने आरोप लगाया है कि वह अपने दरवाजे पर बैठा हुआ था, तभी सभी आरोपित लाठी-डंडा लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया। मारपीट में उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.