बिहारशरीफ, मार्च 5 -- आपसी विवाद में युवक को मारा चाकू, इलाज के दौरान मौत होली के दिन बरबीघा के नर्सरी मोहल्ले में हुई घटना थाना प्रभारी ने कहा, पुलिस मामले की कर रही छानबीन परिवार के लोगों ने अबतक नहीं दिया है आवेदन बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरबीघा के नर्सरी मोहल्ले में आपसी विवाद में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गयी। युवक की पहचान नर्सरी मोहल्ला निवासी विजय कुमार के रूप में हुई है। घटना होली के दिन हुई। थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि चाकू के हमले में भाजपा नेता अजय यादव के भाई विजय यादव गंभीर रूप से घायल हो गये थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी है। परिवार वालों ने अभी तक घटना के संबंध में आवेदन नहीं दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिवार को सौंप दिया है। इधर, मोहल्ले के लोगों ने बताया कि विजय यादव सुबह से मोहल्...