प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 25 -- प्रतापगढ़। देहात कोतवाली क्षेत्र के कोंहड़ा गांव निवासी राहुल गौतम के चचेरे भाई अरविंद का 22 अप्रैल को कुछ लोगोां से विवाद हो रहा था। इसी बीच उसका भाई मोहित गौतम भी पहुंच गया। लोगों ने उसे पाइप से पीटकर घायल कर दिया। बहन, भाभी और चाची बीच बचाव करने लगीं तो उन्हें भी मारापीटा गया। राहुल ने मामले में अनिल गौतम, अनीस गौतम, मनोज, उसकी पत्नी, अंकिता, आयशा, रजनी, प्राची और सुमन के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...