सीवान, अप्रैल 5 -- सिसवन। चैनपुर ओपी क्षेत्र के रामगढ़ गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में मां बेटा घायल हो गए। घायलों में स्थानीय निवासी अब्दुल अली की पत्नी को बेगम बीवी व उसका पुत्र विक्की राजा शामिल है। दोनों घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...