सीवान, मई 18 -- सिसवन। थाना क्षेत्र के साईपुर गांव में शनिवार की शाम आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला स्थानीय निवासी मनोज कुमार सिंह की पत्नी आरती देवी है। घायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। घायल महिला ने मारपीट की सूचना सिसवन थाने को दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...