मुजफ्फरपुर, मार्च 12 -- साहेबगंज। राजेपुर ओपी क्षेत्र की परसौनी रईसी पंचायत के दोस्तपुर गांव में गुरुवार को आपसी विवाद में दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। इसमें पिता-पुत्र जख्मी हो गया। जख्मी 46 वर्षीय जीतन महतो तथा 18 वर्षीय बजरंगी महतो का सीएचसी में इलाज कराया जा रहा है। ओपी अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...