सीवान, अप्रैल 12 -- सिसवन। चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर के मठिया गांव में शनिवार की सुबह आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक अधेड़ व्यक्ति घायल हो गया । घायल व्यक्ति स्थानीय निवासी मनोज भारती है। स्थानीए लोगों के बीच बचाव से मामले को शांत कराया गया। घायल का इलाज सिसवन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। घायल ने मारपीट की सूचना चैनपुर थाने को दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...