मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। नगर थाना के पुरानी गुदरी बहलखाना रोड में आपसी विवाद में हुई मारपीट में दो महिला सहित चार लोग घायल हो गए। इस संबंध में चिंता देवी ने नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें गुलशन मल्लिक सहित दस को आरोपित बनाया है। एफआईआर में चिंता देवी ने कहा है कि उसकी 20 अप्रैल को उसकी पोती की शादी होने वाली है। आरोपित उसके घर के पास आकर झगड़ा करता है। 24 मार्च की शाम सात बजे आरोपितों ने उस पर हमला कर दिया। उसे बचाने आई गोतनी, बेटा व बहू को भी मारपीट कर घायल कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.