बक्सर, मार्च 9 -- नावानगर। स्थानीय गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक पक्ष के दीपक कुमार,राजा कुमार और अमन कुमार जख्मी हो गये। दूसरे पक्ष के भी तीन लोग जख्मी हुए हैं। सभी जख्मी लोगों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नावानगर में कार्य गया। इस संबंध में दोनों तरफ से एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक पक्ष के दीपक कुमार द्वारा सुदीप कुमार, संदीप कुमार, प्रीतेश कुमार, हरिशंकर प्रसाद हरेराम प्रसाद सहित कुल छह लोगों पर रास्ते में घेरकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं दूसरे पक्ष के हरिशंकर प्रसाद ने अमन कुमार, दीपक कुमार, कृष्ण कुमार, राज कुमार सहित कुल छह लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई...