गोपालगंज, फरवरी 1 -- सिधवलिया। एक संवाददाता सिधवलिया थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा बाजार पैठानटोली गांव में आपसी विवाद को लेकर रविवार को जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में तीन महिलाओं सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गांव के अफरोज खान और मोजाहिद खान के परिवारों के बीच पूर्व से विवाद चला आ रहा था। रविवार को इसी विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में एक पक्ष से अफरोज खान, हारुन खान, झबुना खातून, साजिद रज्जा खान एवं जैनब खातून, जबकि दूसरे पक्ष से मेहरून नेशा और मोजाहिद खान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.