गिरडीह, अप्रैल 25 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के खोजाटोल गांव में गुरुवार रात आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के कुल छह लोग घायल हो गये। घायलों में मैनवां देवी 55 वर्ष, श्यामदेव महथा 58 वर्ष, धर्मेंद्र महथा 31 वर्ष, प्रमिला देवी 27 वर्ष, उगनी देवी 35 वर्ष, राजेन्द्र महथा 38 वर्ष शामिल है। घटना के बाद परिजनों ने सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में करवाया। जिसमें चिकित्सक ने सभी का प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर रूप से घायल मैनवां देवी को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया। इस संबंध में पीड़ित पक्ष के लोगों ने शुक्रवार को बताया कि मारपीट की सूचना देवरी थाना में दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.