मुंगेर, मार्च 24 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर थाना क्षेत्र के रजक टोला में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध तारापुर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। थाना में दिए आवेदन में पहले पक्ष के मनोज कुमार मंडल ने आरोप लगाया है कि रविवार को उनके पड़ोसी अरविंद मंडल की पत्नी रीना देवी एवं उनकी पुत्री तुलसी कुमारी उनकी बेटी के साथ गाली गलौज कर रही थीं। शोर सुनकर जब वह पूछताछ करने पहुंचे, तो नीरज कुमार और धीरज कुमार ने लाठी-डंडे से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। वहीं,दूसरे पक्ष की ओर से रीना देवी पति अरविंद मंडल ने मनोज मंडल,चंद्रकांत कुमार,केशव कुमार,माधव कुमार सहित अन्य के विरुद्ध मारपीट का आरोप लगाते हुए काउंटर केस दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि...