गोपालगंज, मार्च 21 -- कुचायकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव में शनिवार को आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में नगेंद्र साह, ज्ञानती देवी, शांति गुप्ता और रवी कुमार शामिल हैं। जानकारी के अनुसार पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इस दौरान लाठी-डंडों का जमकर इस्तेमाल हुआ, जिससे चारों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह मामला शांत कराया। सभी घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.