आपसी विवाद में मां-बेटी पर रॉड से किया हमला
मुजफ्फरपुर, जून 13 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। चैनपुर चिउटाहां गांव में आपसी विवाद में मां-बेटी पर रॉड से हमला कर दिया। घायल महेंद्र दास की पत्नी सीता देवी (45) और पुत्री चांदनी कुमारी (18) को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। महेंद्र दास ने बताया कि दो दिन पहले पत्नी और पुत्री दरवाजे पर काम कर रही थी। इसी दौरान पड़ोसी हरेंद्र दास अपने बेटे रोहित के साथ गाली-गलौज कर रहे थे। पत्नी के विरोध करने पर दोनों ने रॉड और बांस के फट्टे से हमला कर दिया। थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- आपसी विवाद में मां-बेटी पर रॉड से किया हमला यह भी पढ़ें- मां-बेटे की पिटाई में एसपी के आदेश पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.