आपसी विवाद में भाई ने भाई पर किया चाकू से हमला, घायल
गुमला, मई 18 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के सिसई रोड में घरेलू विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान एक भाई ने दूसरे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे सिसई रोड निवासी मनीष कुजूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में घायल मनीष कुजूर को इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया।जानकारी के अनुसार किसी घरेलू बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। इसी दौरान एक भाई ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- हाथ काटने पर थाने में प्राथमिकी दर्ज घटना की सूचना मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। यह भी पढ़ें- कार चलाने से मना करने पर युवक पर चाकू से हमला, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.