मुजफ्फरपुर, अप्रैल 26 -- हथौड़ी। थाना क्षेत्र के नरहर गांव में शनिवार देर रात आपसी विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच मारपीट हो गई। इसमें बड़ा भाई रवींद्र सहनी और उसकी पत्नी कुमजल देवी घायल हो गईं l मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर दोनों को इलाज के लिए बोचहां पीाएचसी भेजा। पीड़ित रवींद्र ने मामले में हथौड़ी थाने में आवेदन देकर छह लोगों को नामजद किया है। मामले में थानेदार सतनारायण शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- पंच से पीटकर युवक को किया घायल, मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...