मऊ, फरवरी 7 -- घोसी (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। घोसी कोतवाली क्षेत्र के खंतियां गांव में शुक्रवार की देर रात पट्टीदारों के बीच आपसी विवाद को लेकर कहासुनी के बाद भतीजे ने चाकू घोंपकर छोटे चाचा को मौत के घाट के उतार दिया। जबकि चाकूबाजी के दौरान बीच बचाव में बड़े चाचा भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद हत्यारोपी भतीजा मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही शनिवार को एसपी, एएसपी, सीओ ने घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है। स्थानीय कोतवाली के बोझी क्षेत्र के ग्राम सभा खंतियां निवासी 42 वर्षीय रामभवन यादव और उनके सगे बड़े भाई 50 वर्षीय विजयभान यादव परिजनों के साथ खेतीबारी करके जीविकोपार्जन करते थे। शुक्रवार की देर रात लगभग 10 बजे पड़ोस में रहने वाला चचेरा भाई विजेंद्र यादव नशे की हालत में आया और किसी बात को ल...