आपसी विवाद में बकरा व्यापारी को मारी गोली, गंभीर हालत में देवघर रेफर
दुमका, जून 16 -- सरैयाहाट। सरैयाहाट-रांगा-केन्दुआ गांव के 45 वर्षीय हरूण अंसारी को आपसी विवाद में गोली मारने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त घायल को आनन फानन में इलाज हेतू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे देवघर रेफर कर दिया। उक्त व्यक्ति के सीने से सटे गोली लगी है। गोली सीने से पार हो गई है। जानकारी मिली कि, उक्त व्यक्ति बकरी-बकरा का व्यापारी हैं। आपसी विवाद के दौरान किसी ने उन्हें गोली मार दी। गोली उनके सीने से सटे में लगी और आर-पार निकल गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट लाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए तत्काल देवघर रेफर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.