अयोध्या, अप्रैल 8 -- मवई। थाना क्षेत्र के बैहारी गांव में मंगलवार को पिता-पुत्र के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि जग प्रसाद पुत्र सत्यनारायण और उसके पुत्र अजय कुमार के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों एक-दूसरे पर हमलावर हो गए। सूचना पर चौकी इंचार्ज रामदास नगर आयुष यादव पहुंचे और समझाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के सामने ही पिता-पुत्र आपस में भिड़ गए। पुलिस ने पिता- पुत्र को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने बताया कि पिता- पुत्र पर शांति भंग के तहत कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...