आपसी विवाद में पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या
बांका, अप्रैल 28 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। जमदाहा ओपी क्षेत्र के नकटी गांव में सोमवार को घरेलू कलह ने भयावह रूप ले लिया, जब एक पति ने अपनी ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका नकटी गांव निवासी के तुलसी यादव की पत्नी सोनी देवी (22 वर्ष) बताई गई है। बताया जाता है कि सोमवार को घर में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे उग्र हो गया। इसी दौरान गुस्से में आकर पति ने पत्नी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति तुलसी यादव को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि घटना के समय घर में अन्य कोई सदस्य मौजूद नहीं था। मृतका की सास मंजू देवी असनघट्टा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी, जबकि ससुर प्रमोद यादव मवेशी चराने के लिए बहियार गए हुए थे। काफी देर तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.