देवघर, फरवरी 17 -- देवघर। रिखिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रुद्रपुर गांव में रास्ता जाम को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी झड़प में बदल गया। घटना में एक ही परिवार के पिता और दो पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, जहां एक की हालत नाजुक बताई गई है। पीड़ित सिरी रमानी ने थाना में आवेदन देकर दूसरे पक्ष के 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिक्र है कि 14 फरवरी 2026 की रात करीब 8 बजे उनका पुत्र लालू रमानी टेंपो चलाकर घर लौट रहा था। घर के सामने सड़क पर टोटो खड़ा रहने से वाहन अंदर ले जाने में परेशानी हो रही थी। उसी बात को लेकर कहा-सुनी शुरू हुई और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि पंकज रमानी ने गाली-ग्लौज शुरू की, उसके बाद मेनका रमानी , चंद्रशेखर रमानी, सोनू रमानी, पिंकू रमानी, चीकू रमानी, मिथुन रमानी, बुतर...