आपसी विवाद में दो पक्ष भिड़े, नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
गोरखपुर, जून 9 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज क्षेत्र के करतहरी टोला जनकपुर में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पहले पक्ष की उषा देवी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी देवरानी का विवाद शांत कराने गई थीं। इसी दौरान गांव के सिकंदर, सुगन, गुड़िया और पुनीता उनसे गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ में गंभीर चोट आई। उषा देवी ने आरोप लगाया कि आरोपितों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।वहीं दूसरे पक्ष की पुनीता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 5 जून की रात करीब नौ बजे उनकी जेठानी गुड़िया और उषा के बीच कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान वह मौके पर पहुंचीं तो उषा, काजल, राजेश, आशा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.