जहानाबाद, मार्च 5 -- अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के प्रसादी इंग्लिश बाजार में आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई है जिसमें दोनों पक्षों के तरफ से आठ लोग जख्मी हुए हैं। सभी जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। एक तरफ से कोचिंग संचालक ललेश कुमार, रंजीत कुमार, संतोष कुमार, प्रियंका कुमारी एवं राखी कुमारी जख्मी हैं जिसमें तीन लोगों को गंभीर चोटें लगी है एवं दो मामूली रूप से जख्मी हैं। दूसरे तरफ से धर्मेंद्र कुमार, सुनील कुमार एवं रीना देवी जख्मी हैं। सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। इस संबंध में जख्मी कोचिंग संचालक लालेश कुमार ने बताया कि मेरे कोचिंग के ऊपर यह सभी लोग बैठे हुए थे। होली के दिन शाम में मना करने पर हमारे साथ झड़प कर दिया। उसके बाद सुबह में स्कॉर्पियो से आकर मारपीट किया गया है। उन्होंने बताया कि ...