बिहारशरीफ, मई 12 -- चेवाड़ा, निज संवाददाता। प्रखंड के एकरामा गांव में दो पक्षों में वर्चस्व को लेकर मामुली विवाद में जम कर मारपीट और गोलीबारी हुई। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ है। मामले में दोनो पक्षों के 11 लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि एकरामा गांव में मामुली विवाद में दो पक्षो में जम कर मारपीट और गोली बारी हुई। मामले में एक पक्ष के निकु्कु यादव, बिक्कु यादव, रंजन यादव, सुबोध यादव और विपिन यादव सहित पांच के खिलाफ और दूसरे पक्ष के सौरव कुमार, सुरज कुमार, विवेक कुमार, गिरीश कुमार, सौरव और रोहीत सहित छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- करायपरसुराय में भूमि-विवाद में मारपीट और गोलीबारी मामले में कार्रवाई करते हुये दोनों पक्षों से एक एक की गिरफ्तारी भी की गई है। गिरफ्...