बांका, फरवरी 3 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के दौना गांव में सोमवार को आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों के आठ लोग जख्मी हो गए, इनमें से सात घायलों को रेफर कर दिया गया है। एक पक्ष के घायल मो मोसाहिद ने बताया कि गांव के ही मो इरताज अक्सर उनके घर के सामने ईंट पत्थर फेंकते रहते हैं। उन्होंने कई बार समझाने का प्रयास किया लेकिन वह उनकी बात नहीं मान रहे थे। रविवार की रात में भी उनके दरवाजे पर ईंट पत्थर फेंक दिया। सोमवार की सुबह जब वह अपनी दुकान पर जाने के लिए घर से निकले तो रास्ते में मो हजरत अपने परिजनों के साथ मिलकर उन पर लाठी डंडे से प्रहार करते उन्हें जख्मी कर दिया। शोर सुनकर उनके परिवार के मो नजमूल, मो तारिक एवं मो इमरान वहां पहुंचे तो उन तीनों को भी बुरी तरह पीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर द...