कटिहार, जून 5 -- फलका, एक संवाददाता फलका थाना क्षेत्र के मांगनपट्टी गांव में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के कई लोग जख्मी हो गए। घटना को लेकर पुलिस ने दोनों पक्ष के आवेदन पर कुल 15 के विरूद्ध मामला दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया। प्रथम पक्ष के मो. सज्जाद ने दर्ज मामले में कहा है कि गुरुवार को पारिवारिक विवाद के कारण मागनपट्टी के कुछ लोग मेरे दरवाजे पर आया और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी मुझे एवं मेरे परिवार की वकीला खातून,मो. एहसान,आजादी खातून को लाठी डंडे व धारदार हथियार से जख्मी कर दिया। ग्रामीणों ने इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।वहीं द्वितीय पक्ष की इजराना खातून ने भी प्रथम पक्ष के आठ लोगों के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया कि दोनों पक्...