आपसी विवाद में दो घायल
पाकुड़, मई 29 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। किस्मत कदमसार पंचायत में दो परिवारों के बीच हुए आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस खूनी संघर्ष में देवेंद्र राजवंशी और प्रार्थना राजवंशी गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने हंसुआ से हमला कर देवेंद्र राजवंशी का बायां हाथ बुरी तरह काट दिया, वहीं बीच-बचाव करने आई प्रार्थना राजवंशी का हाथ भी तोड़ दिया गया। घटना के बाद दोनों घायल किसी तरह जान बचाकर भागे। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्थानीय स्तर पर तुरंत सक्रियता दिखाई गई और मामले की सूचना अविलंब स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने तत्काल इंजरी रिपोर्ट तैयार कर दोनों गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां उनका उपचार चल रहा है। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि मामले को ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.