अररिया, मई 21 -- भरगामा। निज संवाददाता हरिपुर कला पंचायत के बरमोतरा गांव स्थित वार्ड संख्या 12 में पूर्व से चले आ रहे आपसी विवाद को लेकर एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष की दुधारू गाय को जहर देकर मार डालने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पीड़िता सजरुन खातून पति मो. मन्नान ने भरगामा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में उन्होंने बताया कि पड़ोसियों से लंबे समय से विवाद चल रहा था और उन्हें लगातार धमकी दी जा रही थी। आरोप है कि इसी रंजिश में बुधवार की रात के अंधेरे में विपक्षियों ने उनकी दुधारू गाय को जहर दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह जब परिवार के लोग गाय की मवेशी घर पहुंचे तो गाय को मृत अवस्था में पाया गया। पीड़िता ने आवेदन में छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर भरगामा थानेदार राजेश कुम...