आपसी विवाद में दंपति को पीटा, चार पर केस
गोंडा, अक्टूबर 6 -- धानेपुर, संवाददाता। आपसी विवाद को लेकर विपक्षियों ने दंपति की पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार पर मुकदमा दर्ज किया है। धानेपुर थाना क्षेत्र के अलावल देवरिया बग्गी रोड की रहने वाली रीता पत्नी राधे के मुताबिक आपसी विवाद को लेकर उसके गांव निवासी विपक्षियों ने अपशब्द कहते हुए उसे लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर उसके पति राधे बचाने पहुंचे तो आरोपितों ने उनकी भी पिटाई कर दी। मारपीट में पति के नाक और हाथ में चोटें आईं, जबकि उसके सिर पर चोट लगी है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान उसके पति का मोबाइल भी गिरकर गायब हो गया। यह भी पढ़ें- Gonda News: आपसी विवाद में महिला समेत पति की पिटाई, चार पर मुकदमा दर्ज। आरोप लगाया है कि आरोपित आए दिन परिवार को परेशान करते रहते हैं और जान से मारने की धमकी देते है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.