आपसी विवाद में तीन रिश्तेदार गिरफ्तार
रुडकी, जून 14 -- कलियर। पुलिस ने आपस में विवाद कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश किया है। कोतवाली प्रभारी दिव्येश उपाध्याय ने बताया कि विजेंद्र निवासी ब्रह्मपुरी, बहादराबाद तथा सूरज कुमार और अजय निवासी इमलीखेड़ा, रविदास मंदिर के पास किसी बात को लेकर आपस में झगड़ रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं और किसी पारिवारिक बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया। यह भी पढ़ें- आपसी विवाद में तीन रिश्तेदार गिरफ्तार पुलिस टीम में एसआई विनोद कुमार गोला, कांस्टेबल सुनील चौहान एवं कांस्टेबल विनोद कुमार शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.