बक्सर, मार्च 6 -- पेज तीन के लिए ----- दहशत लाल सिंह के डेरा गांव में गुरूवार की दोपहर घटी घटना कुल 06 लोगों पर दर्ज कराया गया है नामजद प्राथमिकी सिमरी, एक प्रतिनिधि। तिलक राय के हाता थाना क्षेत्र अंतर्गत लाल सिंह के डेरा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के लोगों द्वारा चार राउंड फायरिंग करने की घटना प्रकाश में आई है। हालांकि, किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। गुरूवार की दोपहर हुई घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है। इस संबंध में पीड़ित पक्ष के रमेश यादव नामक व्यक्ति ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर कुल छह लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। फिलहाल, केस दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन शुरू कर दी है। थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार रमेश यादव घटना के समय अपने बेटे जयलाल यादव के साथ सामान खरीदने बाज...