उरई, मार्च 22 -- जालौन। पारिवारिक विवाद के चलते चाचा व भीतजे के बीच हाथापाई हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सींगपुरा निवासी अजय और शिवसिंह आपस में चाचा भतीजे हैं। दोनों के बीच पारिवारिक विवाद के चलते अनबन रहती है। रविवार की सुबह दोनों के बीच विवाद होने लगा। बातचीत से शुरू हुआ विवाद गाली, गलौज व हाथापाई तक पहुंच गया। ़गांव के लोगों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया। न मानने पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.