गया, मार्च 9 -- बहेरा थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में रविवार की देर रात आपसी विवाद में गोलीबारी की गई। गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पिंटू यादव धरमपुर गांव के लाइन होटल का संचालक है। घटना के बाद आरोपित फरार हो गए। घायल युवक का भाई दिनेश ने बताया कि पिंटू यादव डोभी-चतरा सड़क किनारे लाइन होटल चलाता है। रविवार की रात वह अपने होटल के स्टाफ को बुलाने गांव में रामभजन यादव के घर के पास गया था। इसी दौरान धरमपुर गांव के दामाद लालदेव यादव पिंटू से किसी मामले को लेकर बातचीत करने लगा, जिसपर पिंटू ने उसे समझाने का प्रयास किया और स्टाफ को लेकर वापस लौट गया। बाद में रामभजन और लालदेव ने काली मंदिर के पास बातचीत के लिए पिंटू को बुलाया। पिंटू अपने भाई रोहित के साथ वहां पहुंचा, जहां दोनों पक्षों में बहस होने लगी। इसी दौरान रामभजन ने कम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.