साहिबगंज, मार्च 16 -- राजमहल, प्रतिनिधि। तीन पहाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरली गांव में बीते रविवार देर रात आपसी विवाद में मारपीट में एक महिला घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार निमाई दास की पत्नी कल्पना देवी (45) का अपने गोतनी के साथ किसी चीज को लेकर कहा सुनी हो रहा था।इतने में बात मारपीट तक पहुंच गई। जिसमें उक्त महिला बुरी तरह घायल हो गई। जिसे परिजनों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर सादिक अंसारी के द्वारा इलाज किया गया। घटना की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दे दी गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.