देवघर, मार्च 18 -- देवघर, प्रतिनिधि रिखिया थाना के रामपुर वार्ड संख्या- 25 में जमीन विवाद के दौरान कुल्हाड़ी से हमला मामले में दर्ज प्राथमिकी की जांच शुरू कर दी गयी है। हमला 15 मार्च को हुआ, उसमें पीड़ित नीरज दास और मां सुशीला देवी घायल हुयी थी। बताया है कि अपने हिस्से की जमीन पर घर बनाने के लिए नींव खोद रहा था, तभी प्रीतम दास, प्रमोद दास और अनीता देवी आए और गाली-ग्लौज करते हुए हमला कर दिया। कुल्हाड़ी से सिर पर वार किया, लोहे की रॉड से मारपीट की गयी। उसी बीच पत्थर फेककर मां को घायल कर दिया गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह जान बची। उसके बाद नीरज दास ने रिखिया थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...