मधुबनी, अप्रैल 1 -- हरलाखी,एक संवाददाता। खिरहर थाना क्षेत्र के हिसार गांव में आपसी विवाद को लेकर एक परिवार के साथ हुए मारपीट मामले में एक दर्जन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। मारपीट में महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मियों का इलाज उमगांव के सीएचसी में कराया गया। जख्मी महिला बिमला देवी के लिखित बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसके अनुसार आपसी विवाद को लेकर महिला परिवार के साथ गांव के ही बबलू मलिक, संजय मलिक, जोगी मलिक, राजा मलिक, रौशन मलिक व मनीष मलिक समेत एक दर्जन लोगों ने मारपीट किया। जिसमें महिला के पति सुखरा मलिक, बहु राधा देवी व बेटा संतोष मलिक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मारपीट के दौरान आरोपितों ने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार कर जेवर भी छीन लिए। थानाध्यक्ष शुभम कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.