जामताड़ा, जनवरी 22 -- आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट नारायणपुर,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मुरलीपहाड़ी मोड़ में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक युवक घायल हो गया। घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर थाना क्षेत्र के अमजोरा गांव निवासी नीरज तूरी ओर मुरलीपहाड़ी गांव निवासी चिंतामणी सिंह (उम्र करीब 15वर्ष) के बीच कुछ कहासुनी होते-होते दोनों में विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते नीरज तुरी ने चिंतामणी सिंह को मार देने से वह घायल हो गया। घटना के बाद इसकी सूचना नारायणपुर थाना को देने के बाद चिंतामणी सिंह का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में करवाया गया। इसके बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति के बाद विवाद को सुलझा लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.