मिर्जापुर, अप्रैल 7 -- मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रमईपट्टी परमापुर मोहल्ले में रविवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक किशोर को सिर फूट गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी किशोर के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.