हाजीपुर, मार्च 31 -- लालगंज। सं.सू. लालगंज नगर परिसर के वार्ड संख्या 06 पटवा टोली में सोमवार को आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक महिला एवं पुरुष घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लालगंज लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा सभी का उपचार किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार एक पक्ष के राहुल कुमार, केदारनाथ कुमार, अमरनाथ कुमार और शिव कुमारी देवी घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से दिलीप महतो, समुंद्री देवी, धर्मवीर कुमार, रानी देवी और मुन्नी कुमारी को चोटें आई हैं। घटना के बाद कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। बताया गया है कि विवाद आपसी कहासुनी से शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.