मधुबनी, मार्च 13 -- हरलाखी,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कौआहा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस संबंध में दोनो पक्षों ने थाना में अलग अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमे एक पक्ष के उदय राउत ने परमेश्वर राउत, अरुण राउत व शत्रुघ्न राउत सहित दस लोगों पर रास्ते मे घेरकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष के ललिता देवी ने कमलेश राउत, अखिलेश राउत व सुबुक राउत सहित आठ लोगों पर पूर्व के मामले को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाई है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.