गोंडा, अक्टूबर 4 -- वजीरगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझारा निवासिनी कंचन देवी ने थाने पर तहरीर दी है कि उसका पुत्र विकास कुमार बुधवार को धन्नी पुरवा मिनी बैंक पर रुपया निकालने गया था। घर लौटते समय पूर्व में हुए विवाद को लेकर गांव के भीम पाण्डेय, बैजनाथ पाण्डेय, कमल सिंह व रवि तिवारी ने जातिसूचक अपशब्दों का प्रयोग करते विकास कुमार को पीटा। प्रभारी निरीक्षक यशवंत कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.